Home » देवभूमि हिमाचल » दिल्ली में एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस के लोगों का टॉप लेस होना देश कभी नहीं भूलेगा : जयराम ठाकुर

दिल्ली में एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस के लोगों का टॉप लेस होना देश कभी नहीं भूलेगा : जयराम ठाकुर

Facebook
Twitter
WhatsApp

मंडी : मंडी से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा की दुनिया के दिग्गज राष्ट्र अध्यक्ष और टेक कंपनियों के प्रमुख लोगों के सामने देश की राजधानी में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का टॉपलेस होना यह देश कभी नहीं भूलेगा। उससे भी हैरानी की बात यह है इस जघन्य कृत्य की योजना कांग्रेस में कांग्रेस पार्टी के करता धर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। पूरे देश के सामने कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी विकास विरोधी चेहरा सामने आ गया है। ब्रेन लेस, शेम लेस और टॉप लेस ही अब कांग्रेस की पहचान बन गई है। कांग्रेस यह भूल चुकी है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध और देश का विरोध दोनों अलग-अलग चीज हैं। लेकिन कांग्रेस “फ्रस्ट्रेशन” में यह भूल गई है। विश्व के इतिहास में ऐसा अवसर बहुत कम ही आता है जब किसी एक मंच पर राजनीतिक और तकनीकी दिग्गज जुटते हैं और पूरे विश्व की निगाहें उस इवेंट पर होती है। कांग्रेस के इस कुकृत्य से उसका असली चेहरा सामने आ गया है।

जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मामले मंत्रालय द्वारा जायका के चरण दो के तहत हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 1617 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाह्य सहायता प्राप्त यह प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेज और 86 स्वास्थ्य संस्थाओं में व्यवस्थाएं सुधरेगी। जायका द्वारा दिए जा रहे 1294 करोड़ रुपए में 90% भुगतान केंद्र सरकार द्वारा होगा जबकि 10% का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। बीते हफ्ते ही केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में आपदा पुनर्निर्माण हेतु विश्व बैंक द्वारा 1992 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को स्वीकृति दीगई थी। इस प्रोजेक्ट में भी केंद्र सरकार द्वारा 1792 करोड़ रुपए दिए गए। लेकिन सुक्खू सरकार केंद्र सरकार का नाम लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने मात्र 1 हफ्ते के भीतर केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को लगभग 3000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट स्वीकृत करने के लिए हिमाचल प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही हिमाचल सरकार के नेताओं के दोहरे रवैए पर सवाल भी उठाया।

केंद्र सरकार के सहयोग पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं हिमाचल कांग्रेस के नेता
आए दिन केंद्र की सैकड़ों करोड़ की सहयता के बाद भी सुक्खू सरकार केंद्र सरकार का आभार जताने के बज़ाय आलोचना करती है। बीते कल ही केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को सरकार ₹286 करोड़ की सहायता जारी की है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को लगभग ₹286 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की है, जिसमें ₹27.23 करोड़ कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना की दूसरी किस्त तथा ₹259 करोड़ आपदा पुनर्निर्माण और अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। यह सहायता स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के अंतर्गत दी गई है, जिसका उद्देश्य राज्यों में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देना और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के लगातार सहयोग पर कांग्रेस की चुप्पी सरकार की दोहरी मानसिकता दर्शाती है।

रविवार को महाशिवरात्रि की जलेब में शामिल होंगे जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रविवार को अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव की आखिरी जलेब में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ शिरकत करेंगे। सात दिवसीय इस देव महाकुंभ में सुबह वे चौहट्टा की जातर में देवी-देवताओं के दर्शन करेंगे और फिर दोपहर बाद निकलने वाली राज माधोराय भगवान की जलेब में भाग लेंगे। इस मौके पर उन्होंने मंडी वासियों को शुभकामनाएं देते हुए बढ़ बढ़कर इसमें भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मंडी की शिवरात्रि हमारी पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग है। देवी देवताओं से यही प्रार्थना है कि सुख समृद्धि और शांति बनाए रखें।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *