Home » साहित्य जगत/ब्लाग » तेरी दोस्ती

तेरी दोस्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp

डॉ. राजीव डोगरा
तेरी दोस्ती ने हमको
जीवन जीना सिखा दिया
उदास रहता था मेरा चेहरा
उसको मुस्कुराना सिखा दिया।

न मिली मोहब्बत जीवन में
इसका अब कोई गम नहीं रहा
तेरी दोस्ती ने मुझको
हर लम्हा जीना सिखा दिया।

रब करे तू हमेशा खुश रहे
मेरी हर दुआ में शामिल रहे
तेरी दोस्ती ने मुझको
जीवन का बदलाव सिखा दिया।

मेरी रिद्धियां मेरी सिद्धियां
तुमको सदा सलामत रखें
तेरी दोस्ती ने मुझको
मानव से महामानव बना दिया।

(युवा कवि, लेखक व हिंदी अध्यापक, गांव जनयानकड़, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
पिन कोड -176038
rajivdogra1@gmail.com)

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें