शाहपुर : कांगड़ा जिला के रैत ब्लाक की तत्वानी पंचायत में इस वर्ष भी शिवरात्रि पर खेलों का आयोजन किया गया। वॉलीबाल में विजेता शाहपुर और उपविजेता सोलदा की टीम रही। कबड्डी में विजेता हारचक्कियां और उपविजेता धर्मशाला की टीम रही। शिवरात्रि पर गर्म पानी के चश्मे में स्नान के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ आई थी। दिन भर स्नान और भगवान शिव के दर्शन के लिए लोगों की लाइनें लगी रहीं। यह जानकारी तरखानकड़ पंचायत के पूर्व उपप्रधान व युवा नेता सुनील गुलेरिया ने दी।


Author: speedpostnews
Post Views: 11


