Home » देवभूमि हिमाचल » जयराम ने मुख्यमंत्री रहते 1000 करोड़ के भवन अपने ठेकेदार मित्रों को खुश करने के लिए बनाए : सुक्खू

जयराम ने मुख्यमंत्री रहते 1000 करोड़ के भवन अपने ठेकेदार मित्रों को खुश करने के लिए बनाए : सुक्खू

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते 1000 करोड़ रुपये के भवन अपने ठेकेदार मित्रों को खुश करने के लिए बनाए। नेता प्रतिपक्ष के शिव धाम, मंडी प्रोजेक्ट को हमारी सरकार बना रही है, हमारे ऊपर भगवान शिव और सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद है। देवी-देवताओं और जनआशीर्वाद से ही हमारी सरकार चल रही है

प्रदेश में करोड़ों रुपये के खाली भवन छोड़कर पूर्व भाजपा सरकार गई, इन भवनों के लिए पूर्व सरकार की कोई योजनाएं नहीं थी। अधूरे पड़े पूर्व सरकार के समय के भवनों को हमने बजट देकर पूरा किया, शिव धाम प्रोजेक्ट को भी हमने बजट जारी किया है, उसे भी पूरा करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री रहते सिर्फ सपने देखते रहे। उन्होंने बल्ह एयरपोर्ट व आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का सपना देना, लेकिन किया कुछ नहीं।

speedpostnews
Author: speedpostnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें