श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। कई पर्यटक घायल हैं। मरने वाले पर्यटकों में कई राज्यों के लोग शामिल हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और ओडिशा आदि के बताए जा रहे हैं। पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारने की बात सामने आ रही है। यह ढाई दशक में पर्यटकों पर सबसे बड़ा आतंकी हमला है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमलावर कितने थे। इनकी संख्या दो से पांच बताई जा रही है।हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने फोन पर शाह से बात की है। देश भर में इस हमले के बाद गुस्सा है। नेताओं व लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। असल में इस तरह की यह पहली घटना होगी, जिसमें कई राज्यों के लोग मारे गए हैं।
Author: speedpostnews
Post Views: 213



