कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के युवा कवि लेखक डॉ. राजीव डोगरा, जिनकी कविताएं राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र पर प्रकाशित होती हैं और साथ ही जिनको कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय से मानव उपाधियां प्राप्त हैं। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां की 12वीं कक्षा की छात्रा आरुषि ने उनका छायाचित्र बनाकर उनको भेंट किया। आरुषि को पढ़ने लिखने के साथ-साथ चित्रकारी तथा अखबारों में निबंध लेखन का भी शौक है।
आरुषि दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में पूरे हिमाचल में 9वें स्थान पर भी रही है। “किसमें है कितना है दम” टीवी रियलिटी शो 2024- 2025 में आरुषि पेंटिंग प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप भी रही है। छात्रा आरुषि भविष्य में सिविल सर्विस के क्षेत्र में जाना चाहती है। युवा कवि ने आरुषि का पेंसिल स्केच बनाने के लिए धन्यवाद किया और छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



