आप वोट देते हैं; पर क्या आपको पता है कि मतदाता दिवस कब मनाया जाता है, इस प्रश्न सहित और भी कई सवालों के जवाब जानें
1. कौन सा ग्रह सूर्य के सबसे निकट है?
-बुध
2. हिमाचल का पूर्ण राज्यत्व दिवस कब मनाया जाता है?
-25 जनवरी
3. अमेरिका में राष्ट्रपति कितने वर्ष के लिए चुना जाता है?
-चार वर्ष ।
4. रामायण के रचयिता कौन हैं?
-वाल्मीकि
5. भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
-5 वर्ष
6. भारत का क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
-राजस्थान
7. जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
-उत्तर प्रदेश
8. किस नदी को भारत की जीवन रेखा कहा जाता है?
-गंगाजी
9. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
-नील नदी
10. भारतीय रुपए के नोट पर किसकी तस्वीर होती है?
-महात्मा गांधी
11. विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
-प्रशांत महासागर
12. वंदे मातरम् गीत के लेखक कौन हैं?
-बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
13. नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था कौन सी है?
-नोबेल फाउंडेशन
14. ‘सिलिकॉन वैली’ किसके लिए प्रसिद्ध है?
-सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग
15. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
-5 जून
16. भारत में आईआईटी की स्थापना किस वर्ष हुई?
-1951
17. विश्व योग दिवस कब मनाया जाता है?
-21 जून
18. भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
-25 जनवरी
—————–

One Comment
Thanks for updating us. Quite informative.